जमशेदपुर: राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बर्मन ने जमशेदपुर निवासी और भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पू” को झारखंड प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की जानकारी संस्था ने औपचारिक पत्र जारी कर दी है, जिसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन समेत सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को भेजी गई है।
नियुक्ति के बाद अनमोल वर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय प्रबंधक प्रमुख शंकर लाल बर्मन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन, राष्ट्रीय महासचिव किशोर वर्मा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा— “मैं समाज की एकता, विकास और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ काम करूंगा।”




















































