Ranchi: झारखंड खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन का गठन, बिरेंद्र कुमार बने संयोजक

रांची:  झारखंड खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक 17 नवंबर को विश्वकर्मा मंदिर लेन स्थित राज्य कार्यालय में रघुवीर मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिशा-निर्देश देने के लिए अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विक्रम सिंह, झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, सीटीयू नेता प्रकाश विप्लव और समीर दास उपस्थित थे।

बैठक में झारखंड राज्य कमिटी का गठन किया गया। इसमें प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं:

संयोजक: बिरेंद्र कुमार
सहसंयोजक: सुकुमार बावरी और फुलेश्वर भारती
अन्य सदस्य: अमल पाण्डेय, बिरेंद्र कुमार राम, आरती देवी, बसीर उद्दीन मंसुरी, मो. सफीक, सुनील मुर्मू, हरेंद्र हेंबरम, पुनी भूईया

बैठक में तय किया गया कि यूनियन खेत मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, वन भूमि में पट्टा और भूमि हिनो के लिए आवास जैसी मांगों को लेकर काम करेगी।

इसके साथ ही यूनियन ने 26 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया। इसका मकसद मजदूरों की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के सामने लाना है।

बिरेंद्र कुमार, राज्य संयोजक, ने कहा कि यूनियन मजदूरों के हक के लिए लगातार संघर्ष करेगी और उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाएगी।

Spread the love

Related Posts

Muri : सीसीएल के खिलाफ धरना दे रहे जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

मुरी :  मगध परियोजना, सीसीएल लातेहार क्षेत्र में स्थानीय निवासी  द्वारिका गोंझू के तीन मासूम बच्चों- माही, दीपिका एवं आर्यन की शुक्रवार को हुई दर्दनाक मौत के मामले में न्याय…

Spread the love

Muri : मुहर्रम को लेकर सिल्ली व मुरी थाना की शांति समिति की हुई संयुक्त बैठक शांतिपूर्ण जुलूस निकालने पर बनी सहमति

मुरी : मुहर्रम को लेकर सिल्ली और मुरी थाना की संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने मुहर्रम के धार्मिक जुलूस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time