Ranchi: गरीबी हटाने में केरल बना मिसाल, रांची में विशेषज्ञों ने साझा किया अनुभव

रांची:  रांची के सफदर हाशमी सभागार में शनिवार को “केरल की वाम-जनवादी मोर्चा सरकार ने अत्यंत गरीबी कैसे दूर की” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीपीएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि केरल की वाम सरकार ने अत्यंत गरीबी को लगभग समाप्त कर एक नया इतिहास रचा है।

उन्होंने बताया कि साक्षरता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सामाजिक सुरक्षा, पोषण, रोजगार, पंचायती राज, मनरेगा और सहकारिता जैसे लगभग सभी क्षेत्रों में केरल देश में शीर्ष पर है। इस उपलब्धि की पुष्टि भारत सरकार के नीति आयोग ने भी की है।

परिचर्चा को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि केरल का विकास मॉडल वास्तव में आम जनता का मॉडल है,
जहाँ मेहनतकश लोगों की बेहतर जिंदगी को पहला स्थान दिया गया है।

विभिन्न संगठनों ने रखे विचार
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद यादव ने की।
परिचर्चा में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे, जिनमें शामिल थे—

एटक के अशोक यादव
सीपीआई के पी. के. पांडे
किसान सभा के सुफल महतो
सीटू के प्रतीक मिश्र
मौलाना काजिमी
डा. किर्ति सिंह मुंडा
संचालन सुखनाथ लोहरा ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time