Seraikela : स्वधार फिनएक्सेस ने सरायकेला-खरसावां के आश्रितों को दिया बीमा योजनाओं का लाभ

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति व सुरक्षा बीमा योजना के तहत तीन लाभुक परिवारों को मिली आर्थिक सुरक्षा

सरायकेला : स्वधार फिनएक्सेस की पहल पर सरायकेला-खरसावां जिले के तीन लाभुकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराया गया। निवारण महतो और बारी महतो के आश्रितों को सुरक्षा बीमा का लाभ मिला, जबकि हंस गोराई के आश्रितों को जीवन ज्योति बीमा प्रदान किया गया। इस सहयोग के माध्यम से लाभुक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा कवच मिला, जिससे भविष्य की अनिश्चितताओं से निपटने में उन्हें सहायता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : ईचागढ़ में अवैध बालू ढुलाई का बड़ा खुलासा : JLKM नेता तरुण महतो पर फर्जी केस का आरोप, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

कार्यक्रम के दौरान सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, भारतीय रिज़र्व बैंक के एलडीओ सोहम और अग्रणी जिला प्रबंधक बरुण कुमार मौजूद रहे। स्वधार फिनएक्सेस की ओर से रवि रंजन, रौशन नाग, पवन कुमार, हरानंदन दास और रंजीत महतो ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह आयोजन जिला प्रशासन, बैंकिंग तंत्र और स्वधार फिनएक्सेस के संयुक्त प्रयासों का उदाहरण बना, जिसने समय पर बीमा सहायता पहुंचाकर लाभुक परिवारों को राहत प्रदान की।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : देशव्यापी ‘जेल भरो’ आंदोलन के समर्थन में झाड़ग्राम शहर में वामपंथी संगठनों ने निकाला विशाल विरोध मार्च

झाड़ग्राम : आगामी 10 अगस्त को किसान मोर्चा एवं विभिन्न ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर प्रस्तावित देशव्यापी ‘जेल भरो’ आंदोलन के समर्थन में शनिवार को झाड़ग्राम शहर में वामपंथी…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो की तरह जुगसलाई में भी TSUISL चलाए स्वच्छता अभियान : अनिल मोदी

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने TSUISL (JUSCO) द्वारा मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान प्रारंभ किए जाने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time