जमशेदपुर: बागबेड़ा निवासी गुरुवारी गागराई के इलाज और उनके परिवार की मदद के लिए प्रतिभा पैथोलॉजी, हाता के ऑनर पियूष गोस्वामी और समाजसेवी सह शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने आर्थिक सहायता प्रदान की। गुरुवारी लंबे समय से टीबी से जूझ रही हैं, जबकि उनका एक साल का बेटा निमोनिया से प्रभावित है और 5 वर्षीय बेटा दिव्यांग है।
पियूष गोस्वामी ने कहा कि वे अगले छह महीनों तक प्रतिमाह सहायता राशि भेजेंगे, ताकि गुरुवारी दवा और पोषक आहार ले सकें। उनका कहना है कि लगातार इलाज और सही खानपान से गुरुवारी जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार को संभाल पाएंगी।
इस सहयोग अभियान में रवि जायसवाल और नीतू दुबे ने भी हिस्सा लिया। दोनों ने पीड़ित परिवार को दो माह का अनाज उपलब्ध कराया, ताकि परिवार भोजन की चिंता से मुक्त रह सके।
इसे भी पढ़ें :
Bengal: TMC विधायक बोले—6 दिसंबर को रखेंगे बाबरी मस्जिद की नींव, बंगाल में बढ़ा राजनीतिक तापमान




















































