Jamshedpur: पोटका में 1 करोड़ 3 लाख की लागत से बनेगा +2 उच्च विद्यालय, संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर:  पोटका प्रखंड अंतर्गत सानग्राम में पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर स्वीकृत +2 उच्च विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत शिलान्यास पूजा-अर्चना कर सम्पन्न हुआ। समारोह में ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा स्वीकृत इस निर्माण कार्य पर कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपये व्यय होंगे। इसके तहत 10 कमरों वाला दो तल्ला भवन (5+5 कमरे) तैयार किया जाएगा। भवन निर्माण का कार्य आरकेसीपीएल कंस्ट्रक्शन द्वारा 15 महीनों में पूरा किया जाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पूरे राज्य में कई हज़ार सरकारी स्कूल बंद कर दिए थे, जबकि हेमंत सोरेन की सरकार शिक्षा को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, यही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पोटका में जल्द ही ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा का अवसर मिलेगा।

विधायक ने आगे बताया कि उनके निरंतर प्रयासों से पोटका के इतिहास में पहली बार छह माध्यमिक विद्यालयों को प्लस-2 में उत्क्रमित किया जा रहा है। इनमें माध्यमिक विद्यालय शंकरदा, डोमजुड़ी, राजदोहा, जाहातू, जामडीह और माँगडू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के हजारों बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगा। इसके अलावा अन्य विद्यालयों को भी जल्द ही +2 में उत्क्रमित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया अभिषेक सरदार, पीएसएस बिनोती सी, प्रधानाध्यापिका बीबी रानी मुंडा, शिक्षक अनिल मुंडा, खगें सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व जिप सदस्य चन्द्रावती महतो और हितेश भगत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time