Jamshedpur: गोविंदपुर में उड़ीसा डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, लूट के जेवर छिपाने आया था

जमशेदपुर:  गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भोला बागान में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के चर्चित झारसुगुड़ा डकैती कांड के एक फरार आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। संजय सिंह बीते एक सप्ताह से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और उसी दौरान वह अपने भाई के घर गोविंदपुर पहुंचा था, जहां वह डकैती में लूटे गए जेवरात और अन्य सामान को छुपाने की फिराक में था।

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले उड़ीसा के झारसुगुड़ा जिले में एक सिंधी परिवार के घर पर बड़ी डकैती की वारदात हुई थी। देर रात हुई इस घटना में आरोपियों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। वारदात के बाद से ही झारसुगुड़ा पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस ने पहले ही इस गिरोह के कुछ साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन्हीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिली सूचनाओं के आधार पर संजय सिंह का नाम और उसकी संभावित लोकेशन का पता चला।

जानकारी प्राप्त होते ही उड़ीसा पुलिस की एक टीम जमशेदपुर पहुंची और गोविंदपुर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से भोला बागान में छापामारी की। छापामारी के दौरान संजय सिंह पुलिस को अपने सामने देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि संजय मूल रूप से उड़ीसा का निवासी है और वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद वह अपने भाई के घर गोविंदपुर आ छुपा था। पूछताछ में संजय ने यह भी स्वीकार किया कि वह झारसुगुड़ा डकैती में शामिल था और लूट के जेवरात व सामान यहीं छुपाने की योजना बना रहा था।

छापामारी के बाद पुलिस ने घर से कई संदिग्ध सामान और जेवरात बरामद किए हैं। फिलहाल संजय सिंह को उड़ीसा पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क, उनकी भूमिका, और लूट के शेष सामान की बरामदगी को लेकर आगे की जांच कर रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित, भविष्य की राह चुनने में विद्यार्थियों का किया गया मार्गदर्शन 

    जमशेदपुर : कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा एवं करियर के सही विकल्प को लेकर विद्यार्थियों के बीच उत्पन्न होने वाले असमंजस को दूर करने तथा उन्हें भविष्य की राह…

    Spread the love

    Jamshedpur : मंईयां सम्मान योजना से छह लाख महिलाओं के नाम काटे जाने पर हमलावर हुई भाजपा, प्रदेश प्रवक्ता ने हेमंत सोरेन को बताया धोखेबाज

    जमशेदपुर : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ से छह लाख महिलाओं को वंचित किए जाने पर भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है. प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने मुख्यमंत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time