Jamshedpur: परसुडीह में घर से नवजात बच्ची का शव बरामद, मोहल्ले में हड़कंप

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी दुर्गाबाड़ी इलाके में शनिवार शाम अचानक तनावपूर्ण स्थिति बन गई। कुछ बच्चे खेलते-खेलते पुराने, परित्यक्त झोपड़ीनुमा घर में गए और वहां एक नवजात बच्ची का शव देखा। बच्चों की चिल्लाहट सुनते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। नवजात बच्ची के शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।

घटना के बाद मोहल्ले में रोष और शोक का माहौल है। स्थानीय निवासी शंभू सिंह यादव ने कहा, “यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। किसी मासूम को इस तरह फेंक देना समाज के लिए शर्म की बात है।” लोगों ने पुलिस से मांग की है कि मामले में शामिल व्यक्ति की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों ने कहा कि मामला गंभीर है और जांच पूरी गहनता से की जा रही है। जल्द ही शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लोगों से पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने आएगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

    जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

    Spread the love

    Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

    616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time