Saraikela: बाल विवाह की कुप्रथा खत्म करने को 20 दिन का अभियान लॉन्च, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

सरायकेला:  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले-भर में चलने वाले जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की। रथ 03 से 23 दिसंबर तक गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह के नुकसान और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देगा। उपायुक्त ने इसी दौरान हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया, ताकि नागरिक बाल विवाह रोकने की सामाजिक जिम्मेदारी को समझें और उसे निभाएँ।

उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह अभी भी समाज के कुछ हिस्सों में अज्ञानता के कारण जारी है, जबकि कानून इसे स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित करता है।
उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह और गर्भधारण से बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। जच्चा-बच्चा दोनों के जीवन पर जोखिम बढ़ जाता है, साथ ही मानसिक तनाव, शिक्षा में बाधा और समग्र विकास रुक जाता है।

उन्होंने कहा कि यह कुप्रथा देश की जनसांख्यिकीय और विकास प्रक्रिया पर भी नकारात्मक असर डालती है।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे बाल विवाह की किसी भी आशंका या घटना की सूचना तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों या जिला प्रशासन को दें।
उन्होंने कहा कि “बाल विवाह रोकना सिर्फ प्रशासन की नहीं, हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है।”

कानूनी नियम और दंड की जानकारी भी देगी जागरूकता रथ
जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को यह बताया जाएगा कि—
लड़के की विवाह न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
लड़की की विवाह न्यूनतम आयु : 18 वर्ष

इन प्रावधानों का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना, दो वर्ष तक की सजा या दोनों का प्रावधान है।
रथ बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल शोषण और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी प्रसारित करेगा।

अभियान की शुरुआत के मौके पर एसडीओ निवेदिता नियति, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time