Jamshedpur: कदमा में दिनदहाड़े चार दरवाजों के ताले तोड़ 15 लाख की चोरी, शादी के गहने भी ले उड़े चोर

जमशेदपुर:  कदमा थाना क्षेत्र के बीचएरिया रोड नंबर 5 में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने एक सुनसान पड़े क्वार्टर में घुसकर करीब 10 से 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य बाहर थे।

सूत्रों के अनुसार, चोरों ने घर को खाली पाकर सबसे पहले प्रवेश द्वार सहित चार दरवाजों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने दो अलमारियों के लॉकर तोड़कर कीमती गहने और नकदी निकाल ली।

परिवार में हाल ही में शादी हुई थी, जिसके लिए खरीदे गए नए गहने भी अलमारी में रखे थे। चोर इन्हें भी ले जाने में सफल रहे।

शाम को जब परिवार लौटकर आया तो सभी ताले टूटे पाए। कमरों का बिखरा सामान और टूटी अलमारियां देखकर वे हैरान रह गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना कदमा थाना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और फुटेज के आधार पर जल्द ही चोरों की पहचान की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जुगसलाई के मेडोना कॉम्प्लेक्स में लाखों की चोरी, ताले काटकर फ्लैट साफ

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा के गिरजाघरों में ईसाई समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाया गुड फ्राइडे

गुवा : गुवा क्षेत्र में ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर जी० ई० एल० चर्च गुवा…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जमशेदपुर पहुंचे, डीसी -एसएसपी ने किया स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया 

जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time