जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र से अपराध की योजना बनाते चार अपराध कर्मियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 व 24 दिसंबर की रात्रि मैं उनकी गिरफ्तारी की है. इसका खुलासा करते हुए जमशेदपुर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि गिरफ्त में आये अपराधियों का नाम मोनी मोहंती, विकास मंडल, अंकित सिंह और प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर निवासी शिवम मिश्रा के द्वारा मोनी मोहंती के भांजी के साथ छेड़छाड़ की गई थी, और इसी के रोष में इन चारों अपराधियों ने शिवम मिश्रा की हत्या की योजना बनाई थी, मोनी मोहंती के खिलाफ 11 मामले पूर्व से दर्ज हैँ और इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो जिन्दा गोली भी जब्त किया हैँ, फिलहाल चारों अपराधियों को पुलिस ने न्याय हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स ने जब्त किए 4 वाहन, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some


















































