Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स ने जब्त किए 4 वाहन, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

  • उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन रोकने सघन छापेमारी अभियान जारी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्ती के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने सघन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा 22 दिसंबर की रात पोटका थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के गिट्टी का परिवहन करते वाहन संख्या JH05AQ-1554 को जब्त किया गया। उक्त वाहन पोटका थाना को सुपुर्द कर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में IACC ने आयोजित किया “U.S. मार्केट को अनलॉक करना” पावर टॉक

पोटका थाना क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई

जुगसलाई थाना क्षेत्र में तीन हाईवा वाहन क्रमशः JH05CF-3790, JH05AK-8879 और JH05CP-3914 को बिना वैध चालान के बालू का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। जांच के दौरान वाहन चालकों ने बताया कि वे सरायकेला-खरसावां जिला के तिरुलडीह क्षेत्र से बालू उठाकर जमशेदपुर में खपत के लिए ला रहे थे। इस कार्रवाई में तीन हाईवा चालकों और एक उपचालक को गिरफ्तार कर जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और सघन छापेमारी जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Breaking : सोनारी बिंदल मॉल के पास फायरिंग से फैली सनसनी, चार घायल, TMH में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मारपीट के बाद एक गुट के युवकों…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time