बहरागोड़ा: प्रखंड के मटिहाना पंचायत स्थित कोटशोल गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किशोरी का शव घर के पास पेड़ से लटकता पाया गया। मृतक की पहचान गुलाब मांडी की 17 वर्षीय पुत्री जोवा मांडी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि जोवा ने घर के समीप एक पेड़ पर अपने दुपट्टे के सहारे गले में फंदा डालकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है। हालांकि, किशोरी द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह अब तक रहस्य बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स ने जब्त किए 4 वाहन, 4 अभियुक्त गिरफ्तार




















































