Chandil : चांडिल में कुख्यात अपराधकर्मी विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या, चिल्लगु गांव में मुर्गा पाड़ा के दौरान घात लगाए अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 

चांडिल : चांडिल थाना अंतर्गत चीलगु गांव में बुधवार देर शाम अपराधियों ने कुख्यात अपराधकर्मी विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वारदात मुर्गा पाड़ा (स्थानीय आयोजन) के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों के अनुसार चीलगु गांव में मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया गया था, जिसमें विजय तिर्की भी शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने अचानक उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि विजय तिर्की को कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से खोखे समेत अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और आयोजन में शामिल लोगों की सूची खंगाली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक विजय तिर्की का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त बताया जाता रहा है और इलाके में उसकी पहचान एक सक्रिय अपराधकर्मी के रूप में थी। ऐसे में हत्या के पीछे आपसी रंजिश, गैंगवार या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद से इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस संभावित हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा। घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में अपराध की योजना बनाते चार अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time