Seraikela : झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की 76वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

  • श्रद्धांजलि सभा में गूंजे शहीद निर्मल महतो के आदर्श
  • झारखंड आंदोलन में निभाई थी शहीद निर्मल महतो ने अहम भूमिका
  • झामुमो कार्यकर्ताओं ने लिया शहीद के सपनों को साकार करने का संकल्प

सरायकेला : झामुमो नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य के नेतृत्व में वीर शहीद निर्मल महतो की 76वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर जोबा माझी कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सुनील महतो की तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि 25 दिसम्बर 1950 को जन्मे सुनील महतो झामुमो के संस्थापक सदस्य थे और दो बार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष भी रहे। वे आदिवासी, मूलवासी, गरीब, किसान और मजदूरों के मसीहा थे। उन्होंने अलग राज्य आंदोलन को धार देने के लिए विद्यार्थियों और युवाओं को साथ लेकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन की स्थापना की और झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरी लोहार ने कहा कि निर्मल महतो आंदोलन की उपज नेता थे और कठिन समय में पूरे झारखंड में पार्टी को मजबूत करने का काम किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सांता क्लॉज बने पप्पू सरदार ने आधी रात को बांटे उपहार, दिया सेवा और मानवता का संदेश

संस्कृति संरक्षण और अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प

नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा कि निर्मल महतो झारखंडी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल ने कहा कि आज की पीढ़ियाँ उनके संघर्षों की गाथा और कार्यों की जानकारी रखें और उनके बताए रास्ते पर चलकर अधूरे सपनों को पूरा करने में सहयोग दें। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्मल महतो का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल, नगर सचिव तपन कामिला, अमूल्य महतो, हेमंत सिंह, कृष्णा राणा, राहुल आचार्य, रिकी पति, सुमित पति, सूरज दास, आशीष सरदार, लखन देवगम, सुनील साहू, बिक्रम परामानिक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Bahragora : सपनों का सफर बना आखिरी सफर, घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गई मां की गोद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के छोटा आसानबनी गांव में उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं, जब केरल से मजदूरी कर घर लौट रहे 28 वर्षीय कार्तिक मुंडा का पार्थिव शरीर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time