Gamharia: TGS कॉलोनी के पीड़ितों से मिले विधायक चंपाई सोरेन, इंसाफ दिलाने का भरोसा

गम्हरिया: गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी में इमारत ध्वस्त होने की घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कॉलोनी पहुंचे. उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया.

मामले पर बातचीत
चंपाई सोरेन ने टाटा प्रबंधन से फोन पर वार्ता की और मजदूरों के लिए नया क्वार्टर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वे बुधवार की शाम प्रबंधन से मामले को लेकर चर्चा करेंगे. विधायक के साथ सीओ अरविंद कुमार बेदिया भी मौजूद थे.

दहशत का माहौल
ई ब्लॉक के 24 से 32 नंबर तक की इमारतें ढह गई हैं, जबकि 16 से 23 नंबर तक की इमारत भी गिरने के कगार पर है. इससे बगल के क्वार्टरों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. क्वार्टर नंबर 33 से 40 तथा अन्य जर्जर इमारत में रहने वाले परिवार सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी कर रहे हैं.

सुरक्षित स्थान की तलाश
परिवार के सदस्य और परिजन मंगलवार सुबह से अपने-अपने क्वार्टर से सामान निकालने लगे हैं. तत्काल कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

 

इसे भी पढ़ें :  Gamharia: TGS कॉलोनी में इमारत ढहने से अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time