Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

  • मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं

मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझा। ग्रामीणों ने उपायुक्त का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर दोलमाबेड़ा, बोकसीकली, कुंदाबेड़ा, आम्बाजुड़ी, गुंडीबेला और बालूबासा टोला के ग्रामीणों ने जमीन पर बैठकर अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने बताया कि मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस अथवा ममता वाहन समय पर नहीं मिल पाता है। इस पर उपायुक्त ने फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के लिए एचसीएल के सीएसआर फंड से एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

ग्रामीणों की स्वास्थ्य समस्याओं पर उपायुक्त ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति, जाति प्रमाण पत्र के निर्गमन में विलंब और आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्याओं की शिकायत की। उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को मोबाइल टावर के लिए स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया और पंचायत सचिव के विलंब पर वेतन रोकने का आदेश जारी किया। इसके अलावा, उन्होंने टोला के दो अनाथ बच्चों से मिलकर उनकी शिक्षा हेतु सरकारी स्पॉन्सरशिप योजना के तहत नामांकन और छात्रावास में प्रवेश की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मोबाइल नेटवर्क और प्रमाण पत्र समस्याओं का भी उपायुक्त ने दिया समाधान का आश्वासन

उपायुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दोलमाबेड़ा झरना का भी अवलोकन किया और ग्रामीणों द्वारा मिनी आंगनबाड़ी, झरना पर्यटन, दोलमाबेड़ा-बेकसिकली-गोंदीबेड़ा के बीच पीसीसी पथ निर्माण जैसी आवश्यकताओं पर गंभीरता दिखाई। उन्होंने हर संभव समाधान और मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर पंचायत के मुखिया श्री पोरमा बानरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस संवाद ने ग्रामीणों को प्रशासन की निकटता और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद दी।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time