Potka : भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है – गोविंद दास शास्त्री

  • मुहुलडिहा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 301 कन्याएं शामिल हुईं कलश यात्रा में
  • भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के मुहुलडिहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्ति सह ज्ञान यज्ञ संगीतमय प्रवचन का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 301 कन्याओं एवं महिलाओं की विशाल कलश यात्रा से हुई। सभी श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर, धर्म ध्वजा के साथ कीर्तन मंडली, बैंड-बाजे एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ कथा स्थल से मंगल कलश में जल भरने के लिए रवाना हुए। वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथा वाचक गोविंद दास शास्त्री महाराज के नेतृत्व में यह यात्रा मुख्य सड़क होते हुए कोवाली नदी पहुंची, जहां “राधे-राधे” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से डेढ़ लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन, पंडाल का उद्घाटन

कोवाली नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजन के पश्चात सभी महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा पुनः मुख्य सड़क होते हुए कथा स्थल पहुंची। समाजसेवी दिनेश कुमार गुप्ता ने भक्त मंडली एवं कलश यात्रियों की उपस्थिति में फीता काटकर भागवत कथा स्थल के भव्य पंडाल का उद्घाटन किया। आयोजन समिति के प्रेस प्रवक्ता उज्वल कुमार मंडल ने बताया कि शनिवार से लगातार सात दिनों तक मुहुलडिहा में भागवत रूपी गंगा का प्रवाह होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण कर ज्ञान, भक्ति एवं पुण्य के भागी बनें।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : डोमजुड़ी में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना चैंपियन

भागवत कथा से मिलता है जीवन का मार्गदर्शन : शास्त्री महाराज

आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर पत्रों ने बताया कि व्यास पीठ पर आगामी सात दिनों तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से वृंदावन धाम के गोविंद दास शास्त्री महाराज श्रीमद् भागवत कथा का सुमधुर बांग्ला भाषा में प्रवचन करेंगे। कथा के दौरान भागवत का उदय, ज्ञान-वैराग्य प्रसंग, सुखदेव जी का प्राकट्य, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, रासलीला, कालिया दमन, असुर वध तथा कृष्ण-सुदामा चरित्र जैसे प्रसंगों के माध्यम से समाज को जीवन के गूढ़ संदेश दिए जाएंगे। गोविंद दास शास्त्री महाराज ने कहा कि भागवत कथा मानव हृदय को जागृत कर उसे मोक्ष और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करती है।

इसे भी पढ़ें : breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

झांकियों, भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था की रही विशेष तैयारी

कथा के प्रत्येक दिन राधा गोविंद भागवत सेवा संघ की ओर से भगवान के विभिन्न स्वरूपों एवं लीलाओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। 14 फरवरी शनिवार को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से कोवाली थाना की पुलिस कलश यात्रा एवं कार्यक्रम स्थल पर तैनात रही। कलश स्थापना एवं भागवत पूजन के पश्चात गौड़ सेवा संघ द्वारा सभी कलश यात्रियों और भक्त मंडली को स्वास्तिक भोजन कराया गया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर पत्रों, संरक्षक आशुतोष मंडल, जयहरी सिंह मुंडा, मुख्य सलाहकार सुब्रत मंडल, सचिव महानंद रजक, संगठन सचिव लक्ष्मीनाथ महाकुड़, कोषाध्यक्ष हरेमोहन मंडल, उपाध्यक्ष मोहनलाल सरदार, सह कोषाध्यक्ष गौरांग मंडल, गौरी शंकर पात्रो सहित झारखंड और उड़ीसा से आए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time