Jamshedpur : परसुडीह में बंद घर से लाखों की चोरी, बढ़ते अपराध से सहमे लोग

  • हरे कृष्णा स्टेट में चोरों का दुस्साहस, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ा गोविंदपुर अंतर्गत खाखड़ी पड़ा स्थित हरे कृष्णा स्टेट का है, जहां बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार बबीता सिंह के आवास से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोर घर में घुसकर पूरे सामान का सफाया कर फरार हो गए। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में झारखंड आंदोलनकारी जोहेन दास बास्के की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

दिल्ली में हैं गृहस्वामिनी, लौटकर दर्ज कराएंगी शिकायत

घटना की जानकारी बबीता सिंह ने दूरभाष के माध्यम से अपने भतीजे एवं भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिंह को दी। फिलहाल वह दिल्ली में हैं और परसों जमशेदपुर पहुंचकर संबंधित थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगी। इधर, घटना के बाद क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने की भी अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time