Jhargram : शिव चतुर्दशी मेला और लोक संस्कृति उत्सव की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

झाड़ग्राम : जिले के नयाग्राम ब्लॉक स्थित ऐतिहासिक रामेश्वर मंदिर, रामेश्वर शिव चतुर्दशी मेला और लोकसंस्कृति उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार दोपहर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मानव सिंगला मंदिर प्रांगण पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और समग्र प्रबंधन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय एसपी के साथ मौजूद थे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सदर) सैयद मोहम्मद मामदुल्ला हसन, गोपीबल्लभपुर के एसडीपीओ परवेज सरफराज, नयाग्राम थाना के आईसी सुजॉय लायेक सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी। साथ ही रामेश्वर मेला कमिटी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
एसपी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मेला में दुकानों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन सहित तमाम तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेला के सुचारु संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेला कमिटी के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश और सुझाव भी दिए।
उल्लेखनीय है कि सुवर्णरेखा नदी के तट पर स्थित रामेश्वर मंदिर को केंद्र कर हर वर्ष शिव चतुर्दशी के दिन से मेला शुरू होता है। शिवरात्रि से लगातार चार दिन तक यह पारंपरिक मेला आयोजित किया जाता है। शिवरात्रि के दिन व्रत-पूजन के लिए आसपास के गांवों के अलावा ओडिशा, झारखंड समेत अन्य जिलों और राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मेला के दौरान दिन-रात लगातार भीड़ बनी रहती है।
पूरे मेला अवधि में सुरक्षा और निगरानी को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर मेला कमिटी के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा भी की गई। इस अवसर पर मेला कमिटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार घोष, सचिव पिनाकी चक्रवर्ती, समाजसेवी रमेश राउत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : देर रात तक डीजे बजाना पड़ा भारी , पुलिसिया कार्रवाई से थिरकते पावों में लगी बेड़ियां!

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के इकोलॉजिकल पार्क का होगा कायाकल्प, विधायक समीर मोहंती ने किया 18 कॉटेज का भूमि पूजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बस स्टैंड के पीछे स्थित 183 एकड़ में फैले विशाल इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की…

Spread the love

Potka : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला परिणय सूत्र में बंधीं, मुख्यमंत्री कई राजनीतिक-प्रशासनिक हस्तियों ने दिया आशिर्वाद

पोटका : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गईं। रांची स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट रिसोर्ट में उन्होंने गढ़वा निवासी झामुमो प्रवक्ता सह उच्च न्यायालय के सरकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time