Jadugora: 42 वर्षों से सरकारी सहायता के बिना चल रहा है सिद्धू कान्हु मेमोरियल स्कूल

जादूगोड़ा: नरवापहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के निकट स्थित सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल 42 वर्षों से सरकारी सुविधाओं से वंचित है. यहां 200 आदिवासी छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन स्कूल के संचालन के लिए उन्हें गांव के चंदे पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

स्कूल की स्थापना और उद्देश्य

1982 में जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर केड़ो गांव में ग्रामीणों ने जमीन दान कर इस विद्यालय की नींव रखी थी. उनका उद्देश्य था कि आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया जा सके. लेकिन आज 42 वर्षों बाद भी विद्यालय को स्थायी प्रस्वीकृति नहीं मिलने के कारण सरकारी वित्तीय सहायता का अभाव है.

छात्राओं की स्थिति

विद्यालय की छात्रा प्रेमा हांसदा बताती हैं कि स्कूल वित्त रहित होने के कारण वे साइकिल, ड्रेस, मध्याह्न भोजन और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं से वंचित हैं. ऐसे में बच्चों ने हेमंत सरकार से मांग की है कि स्कूली बच्चों को सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएं और शिक्षकों को मानदेय दिया जाए, ताकि वे भूखे पेट काम न करें.

शिक्षकों की व्यथा

विद्यालय के प्राचार्य बनवारी दास, जयति मुंडा और दुलू राम सरदार का कहना है कि इस क्षेत्र में बारहवीं कक्षा तक पहुंचने के लिए कोई और स्कूल नहीं था, इसलिए 42 साल पहले इस स्कूल की स्थापना की गई. कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन इस वित्त रहित विद्यालय को वित्तीय सहायता दिलाने में विधायक और सांसद ने कभी ध्यान नहीं दिया. वर्तमान में, शिक्षक बिना वेतन के ही अपनी सेवाएं देने को मजबूर हैं.
इस स्थिति में देखना यह है कि शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन कब इस विद्यालय की ओर ध्यान देंगे और इसकी कायाकल्प की दिशा में कदम उठाएंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा का वार्षिक उत्सव, शिक्षा मंत्री ने की विद्यालय की प्रशंसा, किए कई वादे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time