Gua : डीएवी पब्लिक स्कूल सेल चिरिया में स्वच्छ भारत अभियान के महत्व से अवगत हुए छात्र

स्वच्छता में स्वस्थ शरीर,स्वस्थ आत्मा और स्वस्थ व उन्नतशील भारत का लक्ष्य छिपा हुआ है : प्राचार्य

गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल सेल चिरिया में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पर आधारित जानकारी बच्चों को प्रार्थना सभा में दी गई । स्कूल के प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि ने बच्चों का आस – पास स्कूल के परिवेश की साफ सफाई के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नियमित अपने आप को साफ सुथरा रख एवं स्वछता पूर्वक स्नान करके स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि अपने कार्य स्थल से घर, गांव, मोहल्ले एवं देश को साफ और स्वच्छ रखने का सदैव प्रयत्न करते रहना चाहिए ।स्वच्छता में स्वस्थ शरीर,स्वस्थ आत्मा और स्वस्थ व उन्नतशील भारत का लक्ष्य छिपा हुआ है ।अतः हमें स्वयं को स्वच्छ रखते हुए अपने आसपास को भी साफ सुथरा रखना चाहिए और यह संदेश प्रत्येक को देश के 100 नागरिकों तक पहुंचना चाहिए । उन्होंने स्वच्छता का संदेश को अनुकरणीय बताया। । मौके पर बच्चों के नए सत्र 2026 -27 के नए बदले हुए ड्रेस पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में आरके मिश्रा, सुमित सेनापति, ललित महतो, जितेंद्र त्रिवेदी, एस के पाण्डेय, किशोर झा व अन्य कई उपस्थित दिखे। मौके पर विद्यालय के बच्चे अपने सदन के अनुसार स्कूल ड्रेस में आकर्षक एवं प्रसन्नचित मुद्रा में दिखें।

इसे भी पढ़ें : Gua : पंचमुखी हनुमान मंदिर में खिचड़ी भोग का आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह

Spread the love

Related Posts

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Jamshedpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, मौलिक अधिकार व कर्तव्य से अवगत हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर  : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को पीएम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time