Jadugora : लूट-खसोट का अड्डा बना चांडिल प्रखंड का तामुलिया पंचायत कार्यालय, मृत्यू प्रमाण पत्र बनाने के एवज में धनराशि लेने की बीडीओ से शिकायत

जादूगोड़ा : सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड के तामुलिया  पंचायत कार्यालय इन दिनों लुट का अड्डा बन गया है। यहां पैसा फेंको तमाशा देखे के तर्ज पर जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र आधे घंटे में ही आपको थमा दिया जाएगा। ऐसा ही एक मामला जादूगोड़ा के धर्मडीह गांव का प्रकाश में आया है। जहां मृतक मूलक रानी देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र घुस की रकम (1500 रुपया) मिलते ही आधे घंटे में बनकर तैयार हो गया तथा आवेदक को थमा दिया गया। मूलक रानी देवी का निधन तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में हो गया था. मृत्यू प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परिजन काफी परेशान थे। इसके लिए वे कई महीनें से कार्यालय का चक्कर काट रहे थे. शनिवार को परिजनों ने थक-हारकर सेवा शुल्क देने का निर्णय लिया. कार्यालय में बैठा पूर्व मुखिया गोराई ने परिजनों से सौदेबाजी की तथा पैसा लेते ही मृत्यू प्रमाण पत्र (रजि.नं. 202620043510000091 ) बनवाकर थमा दिया। इस खेल में पंचायत कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर  महेंद्र महाली एवं पंचायत सचिव सोमाय टुडू भी शामिल है। इस मामले की शिकायत चांडिल प्रखंड विकास पदाधिकारी बालेश्वर रवि दास की गई। साथ ही जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर चल रहे गोरखधंधे पर अंकुश लगाने की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी पब्लिक स्कूल सेल चिरिया में स्वच्छ भारत अभियान के महत्व से अवगत हुए छात्र

 

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : घाघीडीह जेल में तैनात होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, तीन दिन पहले घायल अवस्था में  पहुंचा था घर 

    बहरागोड़ा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के आसनबनी निवासी और घाघिडीह जेल में तैनात होमगार्ड जवान जगन्नाथ महतो (45) की शनिवार को बहरागोड़ा सीएचसी में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में…

    Spread the love

    Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आकर रेलवे पर बिफरे विधायक सरयू राय कहा, रेलवे की राजशाही और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी

    रेलवे यात्रियों के गले पर छुरी रख कर लाभ कमाना चाहता है रेलवे शुभ लाभ के स्थान पर लोभ लाभ को चरितार्थ कर रहा है मंडल स्तर से जोन स्तर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time