बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना पुलिस द्वारा आज स्थानीय +2 उच्च विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बहरागोड़ा के थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों और NDPS Act के कड़े प्रावधानों के प्रति सचेत किया, साथ ही POCSO Act की जानकारी देते हुए बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाया। वर्तमान समय की चुनौतियों को देखते हुए साइबर क्राइम से बचाव के तरीके साझा किए गए और रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस सराहनीय पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर कानून के प्रति सम्मान पैदा करना और उन्हें एक सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना रहा, जिसके अंत में सभी ने अपराध मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : मासूम से यौन शोषण का आरोपी साधु मुर्मू गिरफ्तार, बरसोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल


















































