Bahragora : बहरागोड़ा में गजराज का आतंक, एनएच-49 पर आ धमका हाथी, फसलों को रौंदा, दहशत में ग्रामीण

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के दूधकुंडी और दरीसोल क्षेत्र में इन दिनों एक जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचा रखा है, जिससे ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है। रविवार सुबह हाथी सिंह जंगल से निकलकर अचानक एनएच-49 मुख्य पथ पर आ पहुँचा, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हाथी ने न केवल राहगीरों को डराया, बल्कि आसपास के खेतों में लगी सब्जियों की फसलों को भी पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। हालांकि, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और वन विभाग के प्रयासों से हाथी को वापस सिंह जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है, लेकिन क्षेत्र में अब भी भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, हाथी कभी भी अचानक बस्ती में घुस आता है और उसके गुजरने वाले रास्तों पर लगी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं। आलम यह है कि शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और गांवों में सन्नाटा पसर जाता है। इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाथी को क्षेत्र से स्थाई रूप से खदेड़ने की गुहार लगाई है। दूसरी ओर, प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे हाथी के करीब न जाएं और न ही उसे किसी प्रकार से छेड़ें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल, बरसोल के कई गांवों में हाथियों की धमक से किसान और आम जनता डरे-सहमे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : जर्जर पुलिया के कारण राजमिस्त्री की मौत, परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचीं चंपाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बाल विवाह रोकथाम में शिक्षकों की भूमिका अहम, जिला स्तरीय कार्यशाला वक्ताओॆ ने रखी अपनी बात

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी वॉलंटरी एक्शन) एवं गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वावधान में साकची स्थित होटल कैनेलाइट में बाल विवाह एवं बाल संरक्षण विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time