Jadugora : शहीद गंगा नारायण सिंह की 236 वीं जयंती पर जल, जंगल व जमीन बचाने का लिया संकल्प

जमीन बचाने के लिए गंगा नारायण सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया : सिदेश्वर सरदार

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-कालिकापुर मुख्य सड़क किनारे धामधूम चौक पर   गंगा नारायण सिंह की 136 वा जयंती मनाई है। पर्यावरण चेतना केन्द्र के निर्देशक सिदेश्वर सरदार, नूतनडीह गांव का उपमुखिया रामेश्वर सरदार ने गंगा नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा- अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गंगा नारायण सिंह के जल, जंगल व जमीन बचाने का संकल्पों को पूरा करने का निर्णय लिया ताकि वीर शहीद गंगा नारायण सिंह उनके आदर्श को आगे बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में नूतनडीह, बागों, रोलडीह व सोहदा के ग्रामीणों ने भी हिस्सा  लिया व भूमिज विद्रोह के महानायक गंगा नारायण सिंह को याद कर  उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प किया।

सरदार व भूमिज वाहिनी का किया था गठन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह सामाजिक कार्यकर्ता सिदेश्वर सरदार ने कहा कि गंगा नारायण सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सरदार वाहिनी, भूमिज वाहिनी का गठन कर जमीन बचाने के लिए संघर्ष किया व ब्रिटिश शासन को खदेड़ने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि  झारखंड में भी कारपोरेट्स माफिया द्वारा वैसी स्थिति उत्पन्न की जा रही है. ऐसे में हम सभी वीर शहीद गंगा नारायण के आदर्शों पर चलकर जल, जंगल व जमीन की रक्षा करेंगे।

आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति ने किया याद

इसी तरह खड़ियासाईं, जानमडीह में ग्राम संसद भवन व ढेगाम में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति समेत हाता स्थित रोला घुटू में भी गंगा नारायण सिंह की याद किया गया जहां सिदेश्वर सरदार, दिनेश  सरदार, रघुनाथ सरदार, भुगुनु सरदार, कालीपदो सरदार, सुशांत सरदार,  हीरो सिंह सरदार, अभिषेक सरदार, कोकिल सरदार, मनोज सरदार, कार्तिक सरदार आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की व उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Potka : खड़ियासाईं में वीर गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती मनाई गई, शौर्य-बलिदान को किया याद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान 26 को 

वाइटबोर्ड पर दस्तखत होगा, क्यूआर कोड वाले पर्चे भी दिये जाएंगे जमशेदपुर : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति की तरफ से रविवार को आयोजित होने…

Spread the love

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन ।पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक 

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time