Bahragora : बहरागोड़ा के ‘लाल’ ओम कुमार कर ने झारखंड में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य अभिनंदन

बहरागोड़ा : ईचड़ाशोल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र ओम कुमार कर ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता दर्ज कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। 500 में से 492 अंक (98.40%) हासिल कर ओम ने न केवल पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे झारखंड राज्य में 5वीं रैंक हासिल की। सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में संकुल प्रमुख अशोक कुमार नायक और प्रधानाचार्य वासुदेव प्रधान ने मेधावी छात्र ओम और उनके पिता कमलाकांत कर को स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया। अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए ओम ने बताया कि नियमित पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिदिन योगासन करने से उनकी एकाग्रता बढ़ी, जिससे उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष संस्थान के सभी 131 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में सफल रहे हैं, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।

इसे भी पढें : Bahragora बहरागोड़ा में ‘ऑपरेशन दलमा’ के तहत चेक नाके पर वन विभाग का पहरा, शिकारियों की रही ‘नो एंट्री’ 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time