Gua : सेल प्रबंधन मुंडा-मानकी को बांटने की राजनीति बंद करे : रामा पांडेय

गुवा : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने शनिवार को गुवा रेलवे मार्केट स्थित अपने यूनियन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सेल प्रबंधन को मुंडा-मानकी के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि राजनीति का खेल खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मुंडा-मानकी संघ एकजुट होकर सेल प्रबंधन के साथ बैठक करें और अपनी जायज मांगों को मजबूती से रखें। मजदूर नेता रामा पांडे ने आरोप लगाया कि गुवा सेल प्रबंधन मुंडा-मानकी को दो भागों में बांटकर राजनीति करने का प्रयास कर रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन को इस प्रकार का खेल बंद कर स्थानीय ग्रामीणों एवं मुंडा-मानकी की समस्याओं का समाधान वार्ता के माध्यम से करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुंडा-मानकी की मांगें पूरी तरह जायज हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। मजदूर नेता रामा पांडे ने कहा कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ हमेशा से स्थानीय ग्रामीणों, विस्थापितों एवं मुंडा-मानकी के हितों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी उनकी जायज मांगों के समर्थन में संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि बातचीत और आपसी सहमति से ही समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है।

इसे भी पढ़ें : Gua : टाटानगर रेल अस्पताल में सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन कार्यों का दिया प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time