बहरागोड़ा : बहरागोड़ा से चाकुलिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्ष 2025 में एनएनबी कंस्ट्रक्शन द्वारा लगभग 17 करोड़ रुपये की भारी लागत से बनाई गई थी, जो महज एक साल के भीतर और पहली ही बरसात में जगह-जगह से उखड़कर पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। वहीं इस घटिया निर्माण गुणवत्ता के कारण फैली गिट्टियों और गड्ढों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जिसके बाद गुरुवार को मुखिया राम मुर्मू ने जनप्रतिनिधियों के साथ सड़क का औचक विस्तृत निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिन्हित किया। साथ ही मौके पर ही निर्माण कंपनी के कर्मियों को तलब कर त्वरित मरम्मत का निर्देश देते हुए मुखिया ने सरकारी धन की बर्बादी पर गहरी चिंता जताई और पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराकर की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, धोलाबेड़ा की दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
There is no ads to display, Please add some

















































