झाड़ग्राम : रक्त की एक-एक बूंद किसी मरीज के लिए जिंदगी की आखिरी उम्मीद बन सकती है। इसी मानवीय संदेश के साथ झाड़ग्राम के नयाग्राम में भाजपा ने रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। राज्यभर में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नयाग्राम-1 और नयाग्राम-2 मंडल भाजपा के पहल पर खड़िकामाथानी गेस्ट हाउस में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही आम लोगों में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम में एमटीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने सहयोग किया।
शिविर का उद्घाटन राज्य के मंत्री अमिय किस्कू, भाजपा झाड़ग्राम जिला अध्यक्ष तुफान महतो, प्रदेश भाजपा सचिव एवं झाड़ग्राम सांगठनिक जिले की प्रभारी सोनाली मुर्मू, नयाग्राम-1 मंडल अध्यक्ष परमेश्वर मंडल, चांदाबिला मंडल अध्यक्ष पंकज मंडल समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।
अमिय किस्कू ने कहा कि एक व्यक्ति का रक्त दूसरे व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए समाज के हर वर्ग को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Purulia : बड़ाबाजार के अयोध्याडीह निवासी प्रवासी श्रमिक की विशाखापट्टनम में मौत, परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़
There is no ads to display, Please add some


















































