Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने घोषित किए जिलों के प्रभारी, 15 नवंबर तक जिला संयोजक मंडली बनाने का निर्देश

जमशेदपुर : ब्राह्मण समाज को संगठित, सशक्त और सामाजिक रूप से सक्रिय बनाने के उद्देश्य से ब्राह्मण युवा शक्ति संघ (पंजीकृत) ने झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। संघ ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को 15 नवंबर तक अपने-अपने जिलों में जिला संयोजक मंडली गठित कर लोकतांत्रिक चुनाव की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया है।

संघ की ओर से जारी जिम्मेदारियों के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले का प्रभारी निर्मल दीक्षित एवं विजय पाठक को बनाया गया है। बोकारो एवं धनबाद की जिम्मेदारी अभिषेक ओझा एवं दिलीप पांडे को दी गई है। रांची के प्रभारी अरुण शुक्ला एवं रणजीत झा, जबकि हजारीबाग के प्रभारी अप्पू तिवारी एवं संतोष जोशी होंगे।

इसी तरह गढ़वा जिले का दायित्व अंकित आनंद एवं पवन ओझा, पलामू का सूरज ओझा एवं सुशील पांडेय, चक्रधरपुर का कमलेश दुबे एवं पप्पू मिश्रा तथा गुमला का दायित्व राजेश त्रिपाठी एवं हृतिक चौबे को सौंपा गया है। जमशेदपुर में सुनील शर्मा एवं ध्रुव मिश्रा जिला प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

संघ के संयोजक अप्पू तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को पद देना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से नेतृत्व तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों की सहभागिता से प्रदेश स्तरीय कमिटी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संघ सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार, सेवा और स्वाभिमान के साथ जरूरतमंद परिवारों के सहयोग को प्राथमिकता देगा। प्रतिभावान विद्यार्थियों, युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा नई पीढ़ी को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

बैठक में आगामी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को प्रदेश स्तरीय स्वरूप में भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी जिलों की कमिटियों से अभी से तैयारियां शुरू करने और अधिक से अधिक समाज के लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया गया।

अप्पू तिवारी ने कहा कि संगठन में व्यक्ति से बड़ा समाज और पद से बड़ा दायित्व है। संघ का संकल्प लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से समाज को एक सूत्र में जोड़ना और नई पीढ़ी को सामाजिक नेतृत्व के लिए तैयार करना है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डॉ. कमलेश कुमार कमलेन्दु कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य मनोनीत, कॉलेज में किया गया सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर किया सीधा हमला, नगर निगम कार्यालय के बगल में कचरा गिराने की दी चेतावनी 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर सीधा हमला बोला है। मुर्दा मैदान और वसुंधरा एस्टेट…

Spread the love

Jadugora : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू पहुंचे नरवा पहाड़ क्लब भवन, एस टी कमिटी के किया भव्य स्वागत

जादूगोड़ा : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्य्क्ष राहुल मुर्मू देर संध्या नरवा पहाड़ यूसिल क्लब पहुंचे जहां यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के नेता सुरजीत सोरेन, दामु नायक, जितराई मुर्म…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time