Chaibasa: जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 20 और पांच किलो के दो शक्तिशाली IED बम बरमाद कर किया डिफ्यूज

 

चाईबासा :  सुरक्षाबल के जवानों ने सोमवार को फिर से कामयाबी हासिल की है. सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों ने दो शक्तिशाली IED बम बरामद किये . एक बम 20 किलो का जबकि दूसरा पांच किलो का बम चाईबासा के गुवा थाना क्षेत्र के गुवा और रोवाम रोड के बीच गंगदा के आस-पास जंगल / पहाड़ी इलाके में प्लांट किया गया था. यह IED बम सुरक्षबल के जवानों को नुकसान पहंुचाने के इरादे से नक्सलियों ने लगाया था. बरामद IED को बम निरोधक दस्ता की मदद से डिफ्यूज कर दिया गया. वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है.

इसे भी पढ़ेः Gamaharia:बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के पास आग लगने से मची अफरा-तफरी

आपको बता दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन के सारंडा और कोल्हान इलाकों में मूवमेंट की खबर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर और CRPF 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की संयुक्त टीमें इस अभियान में जुटी हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान ही सुरक्षाबलों को यह कामयाबी हाथ लगी.

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *