Deoghar: सारठ के जंगल से नाबालिग समेत पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर:   पुलिस ने सारठ के पुरनीकरहिया गांव के पास जंगल में छापेमारी कर एक नाबालिग समेत पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 6 मोबाइल और 11 सिम बरामद हुआ है. बरामद सिम में एक के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब एप पर शिकायत दर्ज है. गिरफ्तार आरोपियों में राहुल दास, अजीत दास (दोनों सगरूबाद, सारठ), श्रीराम महरा और चीतो दास (दोनों गोबरशाला, सारठ) व एक नाबालिग शामिल हैं. देवघर एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को सूचना मिली थी कि पुरनीकरहिया गांव के पास जंगल में साइबर अपराधियों का अड्डा है, जहां से पूरे देश में ठगी हो रही है. इस सूचना के आधार पर एसपी ने एक टीम का गठन किया, जिसमें साइबर थाने के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, दारोगा अजय कुमर, सारठ थानेदार सूरज कुमार व पुलिस बल शामिल थे. टीम ने जंगल में छापेमारी की तो उक्त साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए.

तीन तरीके से करते थे ठगी

पुलिस ने बताया कि ये लोग फर्जी बैंक, कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर लोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते थे. जांच में तीन तरह से ठगी करने की बात सामने आई है, जिसमें गुगल पर अपना फर्जी मोबाइल नंबर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर ठगी करते थे. इसका अलावा फर्जी फोन-पे, पेटीएम, कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देकर फोन-पे गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे. फ र्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल बैंक कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा में लेकर कार्ड को पुन: चालू कराने का झांसा देकर ठगी करते थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित

दिनदहाड़े 42 लाख की लूट के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद होने की सूचना जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time