देवघर: मोहनपुर थाने के सिरसा नुनथर गांव में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर गांव के युवक विजय सिंह (23) की सिर कटी लाश मिली . विजय का सोमवार को ही दोपहर में तिलक होने वाला था. लेकिन इससे पहले ही रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिलने से परिजन सदमे में हैं. जानकारी के अनुसार, युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दी है. रात में घर में कुछ विवाद हुआ था. उसके बाद वह घर से निकल गया था, जहां सुबह में रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली. घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजन और मोहनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक के मोबाइल को जांच के लिए जब्त कर लिया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक मजदूरी करता था और उसकी शादी भी तय हो गई थी.
इसे भी पढ़ेःDeoghar: सारठ के जंगल से नाबालिग समेत पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































