Dhanbad: तालडांगा से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

धनबाद: श्री श्री 108 हरिहर एवं मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार की सुबह तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर से गाजेबाजे एवं भक्ति गीत के साथ हजारों की संख्या में भव्य व विशाल कलश यात्रा निकाली गई. बराकर नदी घाट पर अयोध्या से आये पुरोहितों ने पूजा पाठ करवा, सभी श्रद्धांलुओं के कलश में जलभरवा कर पुनः मंदिर की और लौट गए. इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारे से गुंजामयान हो गया. सभी माथे पर हल्दी चंदन का टिका लगा गले व माथे पर मां भगवती का पट्टा लगाए हुए थे. मौके पर यजामान शिवरतन प्रसाद ने बताया कि 1500 से अधिक की संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई. इसके अलावा सैकड़ो पुरुष भी शामिल हुए. महायज्ञ को वैदिक संत राघव प्रपन्ना महाराज के सानिध्य में सोलह आचार्यों का दल संपन्न करवायेंगे.

इसे भी पढ़ेः Chaibasa: जमीन विवाद में पंडरासाली में 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की हत्या मामले में भतीजा गिरफ्तार , दोष स्वीकारा 

इसके अलावा प्रतिदिन संध्या 6 बजे से राम कथा का आयोजन किया गया. व्यासपीठ पर वृंदावन धाम से आई पूज्या दिव्या देवी द्वारा श्री राम कथा का प्रवचन किया जाएगा. वही कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 फरवरी को महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने सभी भक्तों से अपील कि की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर महायज्ञ में शामिल हों तथा महाप्रसाद ग्रहण करें. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण चौधरी , देवेंद्र सिंह अखिलेश सिंह, जयनाथ सिंह रंजीत मिश्रा, जय प्रकाश सिंह, डब्लू बाउरी, मंजीत सिंह, अनिल यादव, मोनू मिश्रा, अमित सिंह, मनीष गुप्ता का योगदान महत्वपूर्ण रहा.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time