जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज से संबंधित एक सवाल उठाया. उन्होंने सदन में यह जानना चाहा कि आखिरकार यह कॉलेज कब से शुरू होगा. इस सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने बताया कि प्रोफेशनल कॉलेज की शुरुआत अभी नहीं की जा रही है और यह अभी भी प्रक्रियाधीन स्थिति में है.
सरकार पर सवाल उठाती हुई विधायक की प्रतिक्रिया
इस जवाब पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार को युवाओं के रोजगार और उनके भविष्य की कोई चिंता नहीं है. मंत्री जी ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज के शुरू होने से युवाओं का कौशल विकास होता और उन्हें रोजगार के अवसर मिलते. हालांकि, 2019 में ही इस कॉलेज भवन का उद्घाटन कर दिया गया था, लेकिन आधारभूत संरचना की कमी के कारण पिछले 5 वर्षों में यहां पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई. इससे यह साफ हो जाता है कि सरकार को युवाओं के रोजगार और विकास से कोई लेना-देना नहीं है.
युवाओं के पलायन की आशंका
पूर्णिमा साहू ने आगे कहा कि इस कारण से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे स्थानों पर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. उन्होंने मंत्री जी से यह भी अनुरोध किया कि वे प्रोफेशनल कॉलेज को शुरू करने के लिए कोई निश्चित समय सीमा प्रदान करें, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और वे पलायन से बच सकें.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Workers College: परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के उपायों पर चर्चा हेतू आयोजित हुई अभिभावक-शिक्षक सभा
There is no ads to display, Please add some



















































