Jamshedpur : पेयजल कनेक्शन की रसीद मांगने पर मुखिया ने दी धमकी, डीसी से शिकायत

झूठे मुकदमें में फंसाने एवं कारोबार बंद करने की दी जा रही धमकी

जमशेदपुर : बागबेड़ा कालोनी पेयजलापूर्ति योजना का कनेक्शन के एवज मनी रिसीट मांगने पर विनोद राम को मुखिया राजकुमार गौड द्वारा धमकी दी जा रही है. यही नहीं झूठे मुकदमें में फंसाने तथा कारोबार बंद कराने की बात कही जा रही है. इसकी शिकायत विनोद कुमार राम ने उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी से की. उन्होंने बताया कि 6 महीने पहले उन्होंने मुखिया राजकुमार गौड़ को बागबेड़ा स्थित अपने निवास स्थान पर पानी का कनेक्शन देने के लिए मकान का पेपर, आधार कार्ड, बिजली का बिल की फोटो कॉपी दिया. साथ ही 1050 रुपया सिक्योरिटी मनी के रुप में जमा किया. वहीं अलग से 10 हजार रुपया कनेक्शन के एवज में मुखिया द्वारा लिया गया.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: CII के दो दिवसीय कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

पैसा देने के बाद मुखिया ने प्लंबर भेजकर कनेक्शन दे दिया. तब से वे प्रत्येक महीने पानी मद का 100 रुपया जमा कर रहे हैं. लेकिन न तो उन्हें  सिक्यूरिटी मनी की रसीद दी गई. ना ही पानी के बिल का भुगतान करने पर कोई प्राप्ति रसीद दी गई. मांगने पर मुखिया द्वारा टाल मटोल की जा रही है. इसकी शिकायत 24 फरवरी को धालभूम एसडीएम से की गई. मामला प्रकाश में आने के बाद मुखिया द्वारा झूठे मुकदमें में फंसाने एवं कारोबार बंद करवाने की धमकी दी जा रही है. विनोद कुमार राम ने उपायुक्त से मुखिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति साथ ही सुरक्षा देने की मांग की गई.

इसे भी पढ़ें : prostitution : जमशेदपुर में देह व्यापार का गोरखधंधा, होटलों में फल-फूल रहा अनैतिक व्यापार

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time