Adityapur: CII के दो दिवसीय कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

आदित्यपुर: सीआईआई द्वारा आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय परिषद 2025-2026 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. JCAPCPL के प्रबंध निदेशक अभिजीत ए. नानोटी को वर्ष 2025-26 के लिए सीआईआई जमशेदपुर क्षेत्रीय परिषद का अध्यक्ष चुना गया. उनकी इस नियुक्ति की घोषणा सीआईआई जमशेदपुर क्षेत्रीय वार्षिक दिवस में की गई. अभिजीत नानोटी पेशे से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं और उन्होंने एक्सएलआरआई जमशेदपुर से 1 वर्षीय पूर्णकालिक सामान्य प्रबंधन कार्यक्रम पूरा किया है. वे टाटा स्टील में 26 साल से अधिक समय तक कार्य कर चुके हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के सफल निष्पादन में विशेषज्ञता रखते हैं.

विशाल कुमार अग्रवाल बने उपाध्यक्ष

सीटीसी समूह के निदेशक विशाल कुमार अग्रवाल को वर्ष 2025-26 के लिए सीआईआई जमशेदपुर क्षेत्रीय परिषद का उपाध्यक्ष चुना गया है. अग्रवाल की नेतृत्व क्षमता के कारण सीटीसी ग्रुप ने भारत, अमेरिका, यूरोपीय संघ, चीन, जापान, ब्राजील और कई एसईए देशों में अपना विस्तार किया है. उन्होंने हाल ही में CTC: “कल्टीवेटिंग टुमॉरोज़ क्रिएशन” की स्थापना की, जो वैश्विक क्षमता वाली अभिनव उत्पाद-आधारित कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक रणनीतिक निवेश फर्म है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: CII झारखंड उद्योग कार्निवल 2025 का आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजन 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time