Barbil : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ने निकाली 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी

बड़बिल : उड़ीसा राज्य के क्योंझर जिला स्थित बड़बिल में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बड़बिल शाखा ने एक सुंदर ज्योर्तिलिंगम झांकी प्रस्तुत किया ।  किरिबरू चौक से शुरू होकर सारे नगर में झांकी ने परिक्रमा किया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में शिव ध्वज फहराया गया एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि वर्तमान समय में विश्व पटल पर चारों तरफ अज्ञानता का अंधकार है और अंधविश्वास में इंसान जकड़ा हुआ है। चारों और अन्याय अत्याचार का पाप रूपी अंधकार घेरा हुआ है। ऐसे में परम ज्योति परमात्मा निराकार शिव बाबा इस धरा पर उतरकर आत्माओं रूपी दीपक को जागने का कार्य कर रहे हैं।

आत्मा रूपी दीपक को जगाने का कार्य करें

महाशिवरात्रि पर्व का आध्यात्मिक दृष्टिकोण से पालन करना या पालन करने की संदेश संस्था की ओर से सभी को दिया गया और कहा गया कि आत्मा रूपी दीपक जब जागेगा तब मन की अंधकार मिटेगा और सही मायने में सुख शांति आ पाएगा। निराकार शिव परमात्मा का इस धरा पर अवतरण तथा आत्मा रूपी दीपक को जगाने का कार्य तथा मनोविकार रूपी विषैला कांटेदार जहर को परमात्मा शिव बाबा के पास समर्पण करने की यादगार स्मृति दिवस ही महाशिवरात्रि के रूप में पालन करने का शुभ संदेश सभी को दिया गया ।

Spread the love
  • Related Posts

    Ranchi :  शौर्य कुंज भवन में उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के साथ मना सावन महोत्सव

    रांची (संगीता पाण्डेय)  :  रांची पुन्दाग क्षेत्र स्थित शौर्य कुंज भवन में आयोजित सावन महोत्सव 2026 उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के रंगों से सराबोर रहा। सोसाइटी की महिलाओं…

    Spread the love

    Jamshedpur : 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक, सावन मास की चौथी सोमवारी पर जंबू अखाड़ा स्वर्णरेखा नदीं से निकालेगी जलाभिषेक यात्रा

    जमशेदपुर :जमशेदपुर में पवित्र श्रावण मास की चौथी सोमवारी के अवसर पर 24 अगस्त 2026 को जंबू अखाड़ा कमेटी की ओर से भव्य कलश यात्रा एवं जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time