Jadugora: बाइक चोरी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया शातिर चोर

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा थाना पुलिस को बाइक चोरी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) कॉलोनी, नरवापहाड़ से एक सक्रिय बाइक चोर को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है.

पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रकाश हेम्ब्रम उर्फ मातु मांझी, पिता- मातु हेम्ब्रम, मूल निवासी रानीकुदर, थाना- पोटका (वर्तमान पता- यूसीआईएल कॉलोनी, नरवापहाड़) के रूप में हुई है. उसके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल (नंबर JH05P 8618) बरामद की गई है.

इस संबंध में जादूगोड़ा थाना कांड संख्या 41/25, दिनांक 17 जुलाई 2025 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी को 18 जुलाई को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. वहीं जब्त बाइक को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. मामले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है.

प्रकाश हेम्ब्रम का नाम जादूगोड़ा व पोटका थाना क्षेत्र में पहले से भी बाइक चोरी के मामलों में सामने आता रहा है. पुलिस उसे एक सक्रिय गिरोह का हिस्सा मान रही है. उससे सघन पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सके.

क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने इस गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त किया है. पुलिस की तत्परता और सफलता की सराहना की गई है. जादूगोड़ा थाना पुलिस ने आश्वस्त किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए निगरानी और अभियान लगातार जारी रहेंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: घर पहुंचते ही खराब हो गया मल्टीमीटर, दुकान पर हुआ High Voltage Drama

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिदगोड़ा बाजार शराब दुकान चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदगोड़ा बाजार स्थित शराब दुकान में हुई चोरी की घटना…

Spread the love

Jadugoda : राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से डेढ़ लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुंडी तोड़कर नकद व आभूषण ले उड़े चोर, थाना प्रभारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घर सूना पाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों के गहने और नकदी गायब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *