सरायकेला: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के उड़माल मुंडा होटल के सामने गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोलकाता जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
![]()
घायलों में देबो भरत परधान, बासुमति परधान, सत्यभरत परधान और उमा परधान शामिल हैं। उन्हें तुरंत ईचागढ़ से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में कार चालक देवव्रत प्रधान (41) की मौके पर ही मौत हो गई। शव वाहन में फंस गया था, जिसे गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, कार गया से कोलकाता लौट रही थी। इसी दौरान ईचागढ़ के उड़माल मुंडा होटल के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई और यह बड़ा हादसा हुआ।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: विकास सिंह की शिकायत पर मानगो नगर निगम का पेवर्स ब्लॉक टेंडर रद्द