Jamshedpur: विकास सिंह की शिकायत पर मानगो नगर निगम का पेवर्स ब्लॉक टेंडर रद्द

जमशेदपुर:  मानगो नगर निगम ने हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपए के पेवर्स ब्लॉक लगाने के लिए निविदा जारी की थी। भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने आरोप लगाया कि उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने उच्च मूल्य पर कम ताकत वाली और कमजोर गुणवत्ता वाली M35 ग्रेड ईंटें लगाने का प्रयास किया, जबकि जेएनएसी में M40 ग्रेड ईंटें कम कीमत (798 रुपए प्रति वर्ग मीटर) पर उपलब्ध हैं।

निविदा की दरों में अंतर
मानगो नगर निगम: M35 ग्रेड, 890.56 रुपए प्रति वर्ग मीटर
जेएनएसी: M40 ग्रेड, 798 रुपए प्रति वर्ग मीटर

विकास सिंह ने बताया कि इस भेदभाव से न केवल राजस्व को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा था, बल्कि “एक देश, एक प्रधान, एक निशान और एक संविधान” के सिद्धांतों को भी झटका लग रहा था।

विकास सिंह ने कहा कि मानगो में सांसद और विधायक नहीं रहते, इसलिए उप नगर आयुक्त ने क्षेत्र को कमज़ोर नजरिए से देखा और घटिया गुणवत्ता वाले पेवर्स ब्लॉक लगाने का प्रयास किया।

मामले के उजागर होने के बाद उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने निविदा को पूरी तरह से रद्द कर दिया। विकास सिंह ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए उपायुक्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और राज्य सरकार के विकास कार्यों के लिए नई निविदा जल्द आमंत्रित की जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kharagpur: RPF और चाइल्डलाइन की संयुक्त पहल से बचा चार बच्चों का भविष्य

Spread the love

Related Posts

Potka : भीषण गर्मी में युवाओं का दिखा जज़्बा, भगत सिंह युवा समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़

पोटका : जहां एक ओर 44 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर भगत सिंह…

Spread the love

Gua : ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन–सेल प्रबंधन के बीच हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति

गुवा : गुवा क्षेत्र में ठेका मजदूरों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time