Jhargram : संथाली माध्यम में बी.एड. पाठ्यक्रम शुरू नहीं किए जाने के विरोध में संथाली मीडियम स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने निकाली विशाल रैली

झाड़ग्राम : संथाली भाषा में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक शिक्षा उपलब्ध होने के बावजूद संथाली माध्यम में बी.एड. पाठ्यक्रम शुरू नहीं किए जाने के विरोध में गुरुवार को संथाली मीडियम स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एसएमएसए) के बैनर तले हजारों छात्र-छात्राओं ने झाड़ग्राम में विशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित संस्थानों से जल्द मांगें पूरी करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सिद्धू-कान्हू मोड़ से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पांचमाथा मोड़ पहुंची, जहां छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान कुछ समय के लिए पांचमाथा मोड़ पर यातायात भी प्रभावित रहा। एसएमएसए के नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में सरकारी अधिसूचना जारी होने के बावजूद सेवायतन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अब तक संथाली माध्यम का बी.एड. पाठ्यक्रम शुरू नहीं किया गया है। इससे संथाली माध्यम के विद्यार्थियों का शिक्षक बनने का सपना अधूरा रह जा रहा है और उन्हें रोजगार के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने अविलंब संथाली माध्यम में बी.एड. पाठ्यक्रम शुरू करने, संथाली माध्यम के शिक्षकों की नियमित नियुक्ति सुनिश्चित करने तथा संथाली माध्यम शिक्षा बोर्ड के गठन की मांग उठाई। छात्र संगठन का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। यदि शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :Jhargram : ऐतिहासिक श्रीपाट राधागोविंद जीउ मंदिर की चार सौ वर्षों से अधिक पुरानी रथयात्रा को पहली बार पश्चिम बंगाल सरकार से मिला 5 लाख रुपये का अनुदान 

Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी के बांसारुली पंचायत में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षा के महत्व पर हुई चर्चा

मुरी :  नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच, सिल्ली के तत्वावधान में बांसारुली पंचायत में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी. महतो ने की। समारोह में क्षेत्र…

Spread the love

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time