बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था से बेहाल जनता के पक्ष में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर विभागीय कार्यशैली पर कड़ा आक्रोश जताया और समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु ज्ञापन सौंपा। मौके पर मौजूद महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़ व मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास ने कहा कि क्षेत्र में दिन-रात हो रही ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके अलावा सड़कों पर झूलते जर्जर तार और खंभे हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस मौके पर उत्पल पैरा, मंजुला पलाई और प्रह्लाद घोष समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क, बहरागोड़ा के जयपूरा में कीचड़ से भरी राह पर धान रोपकर बरसे ग्रामीण


















































