जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित जागृति यात्रा का स्वागत किया। यह स्वागत रामदासभट्ठा गुरुद्वारे के पास किया गया, जहाँ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विधायक सरयू राय का अभिनंदन किया।
सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज और उनके साथी शहीदों की 350वीं शताब्दी को समर्पित यह जागृति यात्रा 17 सितंबर को पटना से शुरू हुई। यह यात्रा बिहार, झारखंड, बंगाल, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा होते हुए पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब पहुँचेगी।
इस जागृति यात्रा का उद्देश्य सिख धर्म के शहीदों के बलिदान को याद रखना और नई पीढ़ी में उनकी विचारधारा और साहस की जानकारी फैलाना है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर पर यात्रा का स्वागत करते हुए इसे विशेष सम्मान दिया।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some


















































