Jamshedpur: टैंकर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती, इलाज के दौरान मौत – TMH पर लगा यह आरोप

जमशेदपुर:  साकची स्थित सागर होटल के पास टर्निंग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूटी सवार एक युवती को टैंकर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8 बजे युवती स्कूटी से सड़क पर टर्न ले रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार टैंकर वहां आ गया और उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर की पहचान कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

युवती की मौत के बाद परिजन गम और आक्रोश में हैं। उनका आरोप है कि टीएमएच प्रबंधन शव को सुपुर्द नहीं कर रहा है और पहले इलाज का पूरा खर्च चुकाने की मांग कर रहा है। वहीं टैंकर मालिक मुआवजा देने से बच रहा है, जिससे पीड़ित परिवार और भी परेशान है।पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और टैंकर मालिक व चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: लकड़ी लाने को लेकर विवाद, पत्नी के सामने पति की हत्या

 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक टेंपो को मारी टक्कर, मौके पर गई जान सरायकेला :…

Spread the love

breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *