Jamshedpur: लकड़ी लाने को लेकर विवाद, पत्नी के सामने पति की हत्या

जमशेदपुर:  एमजीएम थाना क्षेत्र के बारीडीह सिरका टोला में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हत्या की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। 27 वर्षीय जगदीश हेंब्रम की कुल्हाड़ी और तलवार से वार कर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, जगदीश अपनी पत्नी सारंती हेंब्रम के साथ सुबह करीब 7 बजे लकड़ी लाने निकला था। रास्ते में उनकी मुलाकात आरोपियों से हो गई। उन्होंने दंपति को लकड़ी लेने से रोका। इस बात पर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने पहले सारंती को पानी में धकेल दिया और फिर जगदीश पर हमला कर उसकी जान ले ली।

सारंती हेंब्रम के बयान पर पुलिस ने कोंदा हेंब्रम, अंजली हेंब्रम, बुधु हेंब्रम, बादल हेंब्रम, सरकार हेंब्रम और सनातन हेंब्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें से सरकार हेंब्रम और कोंदा हेंब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी चार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: धोखे की शादी और मारपीट से से तंग आकर युवती ने लगाई आग, हालत गंभीर

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राष्ट्रीय योगी सेना ने यूपी के सीएम के जन्म दिन पर चना, शरबत एवं ठंडा जल का वितरण कर पेश की मानवता की मिसाल  

जमशेदपुर : राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के जन्म दिवस पर आम राहगीरों के बीच ठंडा जल एवं चना , शरबत वितरण कर भीषण गर्मी…

Spread the love

Gua : प्रकृति के महत्व की याद दिलाता है विश्व पर्यावरण दिवस :  डी.के.पाणिनि

गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल चिडिया के प्राचार्य डी.के.पाणिनि ने पौधारोपण कर कहा कि हम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं । डीएवी चिरिया, सेल बीएसएल परिवार पारिस्थितिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time