सामने आया आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला, CA ने हीलियम से की खुदकुशी, लिखा—”किसी को दोष न दें”

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 25 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरज कंसल ने हीलियम गैस का इस्तेमाल कर खुदकुशी कर ली. ये दिल्ली का पहला मामला है जिसमें किसी ने जान देने के लिए हीलियम गैस का सहारा लिया हो.

धीरज हरियाणा के करनाल का रहने वाला था और गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था. वह 20 जुलाई से बंगाली मार्केट इलाके के एक पेइंग गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था. 28 जुलाई को जब चेकआउट का समय गुजर गया और कमरे से दुर्गंध आने लगी, तब होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी.

बाराखंभा थाना पुलिस, एफएसएल और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दरवाजा तोड़ने पर धीरज का शव बेड पर मिला. उसके मुंह में हीलियम सिलेंडर की पाइप थी, चेहरा मास्क और प्लास्टिक से ढंका हुआ था जिसे गर्दन के पास टेप से चिपकाया गया था. पास में सिलेंडर, मास्क और गैस मापक मीटर भी मिला.

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और धीरज की फेसबुक पोस्ट मिली, जिसमें उसने स्पष्ट किया कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. उसने लिखा कि अगर फेसबुक पोस्ट हट जाए तो ये सुसाइड नोट उसके विचारों को समझाने के लिए काफी है.

जांच में सामने आया कि धीरज के पिता की मौत साल 2003 में हो चुकी थी. मां ने बाद में दूसरी शादी कर ली. धीरज अकेला था, उसका कोई भाई-बहन नहीं था. नौकरी भी ताऊ की मदद से मिली थी. वह महरौली के महिपालपुर इलाके में पीजी में रह रहा था.

धीरज ने इस खुदकुशी की पूरी तैयारी की थी. उसने हीलियम गैस ऑनलाइन मंगाई थी और जानबूझकर होटल में आकर रुका. फिलहाल पुलिस उसका मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाल रही है.

यह मामला इसलिए भी अलग है क्योंकि हीलियम गैस आमतौर पर गुब्बारे फुलाने के लिए इस्तेमाल की जाती है. लेकिन इस बार इसका इस्तेमाल जान लेने के लिए किया गया है, जो पुलिस और विशेषज्ञों के लिए नई चिंता का विषय बन गया है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित नरभेराम मोटर्स की वादा-खिलाफी पर कंज्यूमर कोर्ट में मामला दर्ज, जानिए क्या है मामला

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

    किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

    Spread the love

    Jadugoda : रोहनी बेड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा–कार की टक्कर में तीन घायल

    जादूगोड़ा–कालिकापुर मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे रोहनी बेड़ा गांव के समीप जादूगोड़ा–कालिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार संध्या करीब चार बजे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *