कहा-अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ‘आदिवासी कार्ड’ खेल रहे हैं
आदित्यपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य और सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के हालिया बयानों पर तीखा प्रहार किया है। पत्रकारों से बातचीत में महाली ने आरोप लगाया कि चंपाई सोरेन ‘भोगनाडीह’ के मुद्दे को ढाल बनाकर सं परगना के भोले-भाले आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं और सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। महाली ने कहा कि चंपाई सोरेन लगातार सरकार को चुनौती देते हैं, लेकिन धरातल पर उनका उद्देश्य केवल जनता को भ्रमित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ‘आदिवासी कार्ड’ खेल रहे हैं और सरकार के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि संथाल परगना में चंपाई सोरेन की राजनीति विफल हो चुकी है, इसी हताशा में वे बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। ‘हूल दिवस’ के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ का हवाला देते हुए महाली ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि वर्तमान झारखंड सरकार ही आदिवासियों और मूलवासियों की सच्ची हितैषी है। अंत में उन्होंने जनता को आगाह किया कि संथाल की जनता अब ऐसे राजनीतिक हथकंडों को समझ चुकी है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोवाली पुलिस ने हरिओम नगर में जुआ अड्डे पर छापा मारकर सात बाइक व नकदी जब्त की, सात नामजद समेत 15 अज्ञात पर मामला दर्ज
There is no ads to display, Please add some



















































