Bahragora : स्कूल वैन व टाटा मैजिक में टक्कर; चौथी कक्षा का छात्र गंभीर

बहरागोड़ा : नेशनल हाईवे-49 पर ‘भाई-भाई होटल’ के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात टाटा मैजिक ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल के कक्षा 4 का छात्र, गोबर्धन सोरेन, गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी सर्विस रोड पर विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक अज्ञात टाटा मैजिक वाहन ने वैन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में बैठा बच्चा बुरी तरह चोटिल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद टाटा मैजिक चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा।

प्राथमिक उपचार के बाद बारीपदा रेफर

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल छात्र गोबर्धन सोरेन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा ले जाया गया। वहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए और बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे ओडिशा के बारीपदा रेफर कर दिया है।

प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

इस घटना ने स्थानीय लोगों के गुस्से को भड़का दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्विस रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिसके पीछे सर्विस रोड पर बड़े-बड़े वाहनों का अनियंत्रित तरीके से खड़ा होना तथा सर्विस रोड निर्माण के दौरान नियमों की अनदेखी कर वाहनों का गलत दिशा से आवागमन होना माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सर्विस रोड पर खड़े होने वाले बड़े वाहनों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोविंदपुर में फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी सप्लायर के पैर में लगी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time